सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

ज़िंदगी...

ज़िंदगी....

कुछ लोग अपनी पढाई 24 साल की उम्र में पूरी कर लेते हैं मगर उनको कई सालों तक कोई अच्छा काम नहीं मिलती,

कुछ लोग 25 साल की उम्र में सफल हो जाते हैे,और 50 साल में कहाँ से कहाँ पहुंच जाते हैं, 

जबकि कुछ लोग 50 साल की उम्र में सफल होते हैं,

कुछ 100 साल तक जीते है और कुछ जल्दी ही दुनिया को अलविदा कह जाते हैं, 

बेहतरीन नौकरी होने के बावजूद कुछ लोग अभी तक ग़ैर शादीशुदा है और कुछ लोग बग़ैर रोज़गार के भी शादी कर चुके हैैं,

बराक ओबामा 55 साल की उम्र में रिटायर हो गये... जबकि ट्रंप 70 साल की उम्र में शुरुआत करते है,

कुछ लोग परीक्षा में फेल हो जाने पर भी मुस्कुरा देते हैं और कुछ लोग एक नंबर कम आने पर आत्महत्या जैसे कदम उठा लेते हैं,

किसी को बग़ैर कोशिश के भी बहुत कुछ मिल गया और कोई ज़िंदगी भर मेहनत ही करता रह गया,

इस दुनिया में हर शख़्स का जीवन अलग होता है,

ज़ाहिरी तौर पर हमें ऐसा लगता है कुछ लोग हमसे बहुत आगे निकल चुके हैं,
और शायद ऐसा भी लगता हो कुछ हमसे अभी तक पीछे हैं,

लेकिन हर व्यक्ति अपनी अपनी जगह ठीक है अपने अपने वक़्त के मुताबिक़....!!

*किसी से भी अपनी तुलना मत कीजिए..*

*अपना काम करते रहिए*
*इंतज़ार कीजिए और*
*भरोसा रखिए*
*सब्र कीजिए *

ना ही आपको देर हुई है और ना ही जल्दी,
जो होगा बेहतरीन होगा.....😊😊😊
हुमा खान @उड़ान

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें