सबसे पहले मैं ये बता देना चाहती हूं कि ये ब्लॉग मेरी या किसी एक लड़की की ज़िंदगी पर आधारित नहीं है। ये बहुत सारी लड़कियों के अनुभवों का मिश्रण है। और ये भी बता देना चाहती हूं कि इस ब्लॉग में लड़की की ज़िंदगी के स्ट्रगल लिखे हैं, इसका मतलब ये नहीं कि मैं समझती हूं कि लड़कों की ज़िंदगी में स्ट्रगल नहीं होते। बिल्कुल होते हैं। उन पर भी चर्चा करेंगे, मगर कभी और। आज बात लड़कियों की होगी। चलिए फिर शुरू करते हैं, दिल से दिल तक की बात... जो सीधा मेरे दिल से निकलेगी और मेरे पाठकों के दिल तक पहुंचेगी। --- *एक लड़की होना आसान नहीं है।* ये तो आप सबने कई बार सुना होगा। कभी सोचा है क्यों? आप कहेंगे क्योंकि लड़कियों को वो प्यार और इज़्ज़त नहीं मिलती समाज में। वो कई बुरी नज़रों और बुरे हादसों का शिकार हो जाती हैं। समाज उन पर कई दबाव बनाता है। उन्हें पढ़ाया नहीं जाता। अपने फैसले लेने का हक नहीं होता। वगैरह वगैरह... ये हम सब जानते हैं। मगर इसके अलावा भी बहुत कुछ है। *एक लड़की का पैदा होना ही सवाल है।* माँ की तरफ उठने वाली नज़रों का - "अगला बच्चा बेटा हो जाए तो अच्छा हो...