सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

दोस्ती- एक खूबसूरत एहसास....

सलाम दोस्तों! आज का दिन हमारी पीढ़ी का बहुत ही खास दिन है। मित्रता दिवस! तो आइऐ उसी की कुछ बात करते हैं ।
दोस्ती, एक सलोना ,सुहाना और हसीन एहसास है, जो दुनिया के हर रिश्ते से अलग है।यह रिश्ता हर किसी के साथ न बनाया जा सकता है, न ही निभाया जा सकता है।  किसी ने क्या खूब कहा है -

दोस्ती के लिए कुछ खास दिल मख़्सूस होते है,

ये वो नगमा है जो हर साज़ पर गाया नहीं जाता….


सच ,दोस्ती पाक दिलों का मिलन होती है। एक बेहद अनोखा एहसास है , जिसे पाते ही सारी उलझनेे सुलझी हुुुई सी दिखाई देती हैं।। परेेेेशानियों की जंजीरें खुल जाती है। दोस्ती एक ऐसा आसमान  है जिसमें प्यार का चांद मुस्कुराता है, रिश्तों की गर्माहट का सूरज चमकता है और खुशियों के नटखट सितारे झिलमिलाते हैं। एक बेशकीमती किताब है दोस्ती, जिसमें लिखा हर अक्षर कीमती और तकदीर बदलने वाला है। 

एक नाज़ुक और गुलाबी रिश्ता है दोस्ती, छुई-मुई की नर्म पत्तियों-सा। अंगुली उठाने पर यह रिश्ता कुम्हला जाता है। इसलिए दोस्त बनाने से पहले अपने दिल की आवााज़ सुुुुनना जरूरी है। 

सच्चाई,ईमानदारी,प्यार, भरोसा दोस्ती की पहली जरूरतें है। दोस्त वह भरोसेमंद शख्स होता है जिसके सामने आप अपने मन की आखि़री परत भी कुरेद कर रख देते हैं। 
 तमाम उम्र इंसान को एक अच्छे दोस्त की तलाश रहती है। इसी तलाश में यह पता चलता है कि दोस्ती का एक रंग नहीं होता। अलग-अलग रंगों से सजी दोस्ती कदम-कदम पर अपना रूप दिखाती है।दोस्ती एक एहसास है जो हमेें तब होता है जब कोई ऐसा मिल जाए जिसे हमारे सुख दुःख का ख्याल हो। कभी कभी अचानक ही जि़दगी के कठिन  रास्तों पर ऐसे अनजान लोग मिलते हैं जो ख़ून के रिश्तों से भी ज्यादा साथ निभा जातेे हैं और कई बार छोटी सी गलतफहमी,ज़रा सा शक इतने खूबसूरत  रिश्ते को तोड़  देेता  है। इसलिए कहा है -

बेवजह शक दोस्ती का दुश्मन है 
अपने दिल में इसे घर बनाने न दो 
कल तड़पना पड़े याद में जिनकी 
रोक लो रूठकर उनको जाने न दो... 

दोस्ती, उस गठरी के समान होती है जिसमें बंधी होती है ढेर सारी बातें, गहरे रिश्ते और खूबसूरत अहसास। इस गठरी को तुरंत खोलना चाहिए। वरना वे बातें, जो तह कर रखी हैं, वे रिश्ते, जो सिलवटों से भर गए हैं, और वे अहसास, जो तुड़-मुड़ हो गए हैं, उसमें ही गल सकते हैं, फट सकते हैं, सड़ सकते हैं। इस गठरी को मुुुुलाकात के सूरज की गुनगुनी धूप में खोल कर फैलाया जाए। जैसे ही नमी दूर होगी खिल उठेगीं ढेर सारी बातें, रिश्ते और अहसास। 
ख़ैैैर ये हर किसी के नसीब में नहीं होती तो जिनकेे पास है ,सम्भाल कर रखें और जिनके दोस्त ज़िंदगी की  भागदौड़ में कहींं खो गये हैं उन्हें ढूँढ लें क्यूंकि ये रिश्ता बार बार नहीं बनता। 
आप सभी को मित्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ। 
उडान @हुमा खान

टिप्पणियाँ

  1. आप एक बहुत बढ़िया लेखक हो।

    जवाब देंहटाएं
  2. दोस्त वह भरोसेमंद शख्स होता है जिसके सामने आप अपने मन की आखि़री परत भी कुरेद कर रख देते हैं।
    Best lines of this blog🤗
    Just Love your blogs😊

    जवाब देंहटाएं
  3. इस टिप्पणी को लेखक द्वारा हटा दिया गया है.

    जवाब देंहटाएं
  4. Thanks for sharing this wonderful blogs with us...
    HaPpy Frndship Day Mam...!!

    जवाब देंहटाएं
  5. True ...man ki bt ko kalam se likhna bakhubi ata b apko.....
    Bhoot shaandar likha mdm..

    जवाब देंहटाएं

एक टिप्पणी भेजें