मैंने अपने अध्यापन के पेशे में जिंदगी के कई साल बिताए हैं। रोज़ लगभग सैकड़ों विद्यार्थियों और अभिभावकों से मिलना होता है। और जब भी मैं अभिभावकों से मिलती हूं, तो मुझे कुछ बातें बहुत आम बाते सुनने को मिलती हैं। "हम चाहते हैं ये डॉक्टर बने" "अभियंता बने" "व्यापारी बने" बस यही सब। उम्मीद बड़ी है तो मेहनत भी बड़ी चाहिए मैं मानती हूं कि माता-पिता की अपने बच्चों से उम्मीदें होती हैं। लेकिन जब आपकी उम्मीदें इतनी बड़ी हैं, तो आपको मेहनत भी उतनी ही करनी होगी। जब मैं ये बात कहती हूं तो लगभग हर अभिभावक का जवाब एक जैसा ही होता है: "हमारी बात तो सुनता ही नहीं है" "मोबाइल ही देखता रहता है" "पढ़ने बिठा नहीं पाते" "घर में बहुत काम है, फुर्सत नहीं" "ट्यूशन लगाई है, कोचिंग भेज रहे हैं" "हजारों रुपए खर्च करके ऑनलाइन बैच दिलाया है" "बच्चा इतना व्यस्त है कि पढ़ने का समय ही नहीं है" मैं मानती हूं कि ये बातें सच भी हो सकती हैं। लेकिन क्या इन सब के बाद आप बच्चे से उम्मीद कर ...