सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

भावनाएं लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

मर्द को भी दर्द हो सकता है....

कुछ दिन पहले एक बच्चा रो रहा था।   उसकी माँ उसे डांटते हुए बोली, "क्या लड़कियों की तरह रो रहा है? तू तो मेरा मजबूत बेटा है।" वहाँ खड़ी उसकी बहन भी चुप थी। उसकी कुछ सहेलियाँ भी।   शायद वो बच्ची अभी इस बात को नहीं समझ सकी।   पर मैं समझ सकती हूँ।   क्योंकि मैं जानती हूँ कि उस माँ ने किस पौधे को पानी देने से इनकार कर दिया है। सवाल ये है - क्या ये सही है? क्या रोने का हक सिर्फ लड़कियों को है? क्या रोना या अपनी भावनाएं जताना कमजोरी की निशानी है? विज्ञान क्या कहती है? मैं एक विज्ञान की छात्रा हूँ। और जहाँ तक मैंने समझा है, रोना भी एक भावना है।   क्या कभी हम किसी से कहते हैं "तुम लड़के हो तो हँसो मत"?   या "तुम लड़के हो तो खुश मत हो"?   नहीं ना? क्योंकि ये भी भावना है।   तो रोना कैसे सिर्फ लड़की की भावना हो गया? क्या लड़के का दिल नहीं दुख सकता?   क्या वो अपनी परेशानी किसी से नहीं बाँट सकता?   किसने बनाए हैं ये नियम? अगर देखा जाए तो लड़के भी उतना ही संघर्ष करते हैं जितना लड़कियाँ। बस फ...