सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

वापसी: मेरे पंख, मेरी उड़ान फिर से

2020 था...  
कोविड आया था। दुनिया रुक गई थी।  
सब फ्री थे। किसी के पास काम नहीं था।  
कोई खाना बना रहा था, कोई पेंटिंग कर रहा था, कोई गाना गा रहा था।  
सब अपनी हॉबी के साथ वक्त बिता रहे थे।

उसी वक्त मैंने भी अपनी हॉबी को आवाज़ दी।  
*लिखना।*

लिखना मुझे हमेशा से पसंद था। शायद हर इंट्रोवर्ट को अपने जज़्बात शब्दों में कहना अच्छा लगता है।  
तो मैंने ये ब्लॉग शुरू किया - *"मेरे पंख मेरी उड़ान"*

फिर धीरे-धीरे कोविड गया। लाइफ ट्रैक पर आई।  
हम सब अपने कामों में लग गए।

क्या मैंने लिखना छोड़ दिया था? *नहीं।*  
मैं लिखती थी... डायरी में, नोट्स में, रात 12 बजे।  
बस पोस्ट नहीं कर पाई। क्योंकि ज़िम्मेदारियां, शोर और इतनी उलझनें थीं कि अपने लिए 10 मिनट नहीं निकाल पाई।

लेकिन अब इतने साल बाद समझ आया...  
*इंसान अपने जुनून से ज़्यादा दूर नहीं रह सकता।*

कहते हैं ना, "अगर सुबह का भूला शाम को घर आ जाए तो उसे भूला नहीं कहते।"

बस वही से हुई है। 

*मेरी वापसी।*

इन सालों में बहुत कुछ देखा, सहा, सीखा।  
अब उन्हीं तजुर्बों को शब्दों की माला में पिरोकर आपके सामने लाऊंगी।

वादा है... अब लिखना रुकेगा नहीं।

आप सब से एक छोटी सी गुज़ारिश है ❤️  
*कमेंट में बताना - आप क्या पढ़ना पसंद करेंगे?*  

आपका एक कमेंट मुझे आगे लिखने की हिम्मत देगा।

चलो फिर से उड़ान भरते हैं।  
साथ देना।

@उड़ान

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

एक रिश्ता ऐसा भी...

सलाम दोस्तों! आज एक ऐसे विषय पर लिख रही हूँ कि शायद सभी को ऐसा लगे कि ये उनके बारे में ही लिखा गया हो जैसे। दोस्तों मैं चाहूंगी कि ये पढ़ने के बाद आप सभी अपने अनुभव और राय जरूर दें। दोस्तों! बात कुछ ऐसी है कि अचानक किसी का मिल जाना, मिलकर फिर बिछड़ जाना और हज़ारों यादें दे जाना।  पढ़ने में आसान था न? पर असल जिंदगी में बहुत मुश्किल है इन दो वाक्यों के बीच की दूरी तय कर पाना। जि़दगी के उस मोड़ पर जहाँ हम अकेले सब खुद कर सकते हैं तब हमें कोई मिल जाता है। न! लड़कियों ये मत सोचना कि किसी लड़के की ही बात कर रही हूँ और लड़को ये मत सोचना कि किसी लड़की की ही बात कर रही हूँ। वो कोई भी हो सकता है। कोई दोस्त, सहपाठी, या फिर कोई अनजान ही। हमें जीवन में अक्सर जब हम अकेले ही मस्ती से जी रहे होते हैं तब कोई आकर हमे अपनी आदत  डाल देता है। हम हर एक बात के लिए उस पर निर्भर हो  जाते हैं। हमारे खान-पान से लेकर हम कहाँ जाते हैं, किससे मिलते हैं, सब कुछ उन्हें पता होता है। और तो और हमारी पसंद-नापसन्द भी बदल जाती है। (कुछ लोग इसे बर्बाद होना भी कहते हैं) मगर फिर भी हम खुशी खुशी बदल ज...

तोल मोल के बोल

सलाम दोस्तों! आज मैं अपने ही अनुभव से एक विषय पर लिखने जा रही हूँ। विषय आप ऊपर देखकर समझ ही होंगे- तोल मोल के बोल अर्थात जो बोल रहे हैं उन शब्दों का चुनाव सोच समझ कर करें। कई बार हमारी कही हुई एक छोटी सी बात किसी का दिल दुखा देती है। पहले सोचो फिर बोलो। यह कहावत हमारी भलाई के लिए ही कही गई है इसीलिए जो भी बोलें, सोच समझकर बोलें। अक्सर हम ऐसे शब्दों का प्रयोग कर लेते हैं जोकि हमें नहीं करने चाहिए क्योंकि एक बार जो शब्द जुबान से निकल गया, वह वापस नहीं लाया जा सकता और इसमें नुकसान हमारा ही है। हमेशा ध्यान रखना चाहिए कि ऐसे शब्दों का प्रयोग न करें जो किसी को तकलीफ दें।जैसे कम़ान से निकला हुआ तीर कभी वापिस नहीं आता, जैसे काेई पत्ता पेड़ से टूटने के बाद वापिस जुड़ नहीं सकता। ठीक वैसे ही मुँह से निकली हुई बात काे भी वापिस नहीं लिया जा सकता है, कई बार हम बोलते कुछ हैंं और सामने वाला समझ कुछ और जाता है, इसका कारण है हमारे शब्द। जो भी कहें,साफ शब्दों में कहेें।जो बात हमने बाेल दी वाे न ताे वापिस हाे सकती है, न बदली जा सकती है। एक बार आपकी बात से किसी का मन दु:खित हाे गया तब आप लाख उसे सुधारना चा...

आखि़र क्यूँ?

आए दिन अखबार के किसी कोने में देखने को मिल रहे है। कभी किसी ने परीक्षा मे फेल होने पर फांसी लगाई तो किसी ने प्यार में नाकाम होने पर किसी ने खुद को आग के हवाले कर दिया। आजकल युवाओं के भीतर सहनशक्ति में भी अत्याधिक कमी देखी जा रही है. वर्तमान समय में लगभग सभी ओर प्रतिस्पर्धा हावी हो चुकी है, जिनमें असफलता व्यक्ति को आत्महत्या करने के लिए मजबूर कर देती है। ज़ाहिर है कोई व्यक्ति अपने सुनहरे सपनों और बहुमूल्य जीवन का अंत खुशी से नहीं करेगा. अगर वे आत्महत्या जैसा कदम उठाते हैं तो इसके पीछे उनकी कोई बहुत बड़ी मजबूरी  होती है. आधुनिक भागदौड के इस जीवन में कभी न कभी हर व्यक्ति डिप्रेशन अर्थात अवसाद का शिकार हो ही जाता है। डिप्रेशन आज इतना आम हो चुका है कि लोग इसे बीमारी के तौर पर नहीं लेते और नजरअंदाज कर देते हैं। किन्तु ऎसा करने का परिणाम कभी कभी बहुत ही बुरा हो सकता है।काम की भागदौड़ में कई बार इंसान डिप्रेशन का शिकार हो जाता है यानी वह मानसिक अवसाद में आ जाता है। कई बार डिप्रेशन इतना अधिक बड़ जाता है कि व्यक्ति कुछ समय के लिए अपनी सुध-बुध खो बैठता है। पहले यह माना जाता था कि पारिवारिक...