एक वक्त ऐसा भी आया था... जब ज़िंदगी बहुत अच्छी चल रही थी। दोस्तों के साथ मस्ती, आफिस में काम, घर में खुशियां... पता ही नहीं चला ये साल कैसे निकल गए। उस समय तो बस चाहिए ही चाहिए था। कभी पैसा, कभी बड़ा घर, कभी घूमने के लिए नई-नई जगह, कभी बड़ा बिजनेस, कभी बड़ी नौकरी... इच्छाओं की लिस्ट खत्म ही नहीं होती थी। फिर अचानक एक दिन... थोड़ी सी तबियत खराब हुई। और धीरे-धीरे दर्द बढ़ता गया। डॉक्टर और अस्पतालो के चक्कर शुरू हो गए। जब कोई टेस्ट लिखता, तो बस यही दुआ होती - "काश रिपोर्ट जल्दी आ जाए और उसमें लिखा हो सब नार्मल है" बस एक ही ख्वाहिश रह गई थी। सब कुछ रुक सा गया। शुरू में दोस्तों ने पूछा... फिर धीरे-धीरे उनके फोन आने बंद हो गए। दफ्तर से मैसेज आता - "कब ज्वाइन करोगी?" लेकिन क्या बताऊं... खुद को भी नहीं पता था कि ये अंधेरा कब छटेगा। बिज...