एक वक्त ऐसा भी आया था...
जब ज़िंदगी बहुत अच्छी चल रही थी।
दोस्तों के साथ मस्ती,
आफिस में काम,
घर में खुशियां...
पता ही नहीं चला ये साल कैसे निकल गए।
उस समय तो बस चाहिए ही चाहिए था।
कभी पैसा,
कभी बड़ा घर,
कभी घूमने के लिए नई-नई जगह,
कभी बड़ा बिजनेस,
कभी बड़ी नौकरी...
इच्छाओं की लिस्ट खत्म ही नहीं होती थी।
फिर अचानक एक दिन...
थोड़ी सी तबियत खराब हुई।
और धीरे-धीरे दर्द बढ़ता गया। डॉक्टर और अस्पतालो के चक्कर शुरू हो गए।
जब कोई टेस्ट लिखता,
तो बस यही दुआ होती -
"काश रिपोर्ट जल्दी आ जाए और उसमें लिखा हो सब नार्मल है"
बस एक ही ख्वाहिश रह गई थी।
सब कुछ रुक सा गया।
शुरू में दोस्तों ने पूछा...
फिर धीरे-धीरे उनके फोन आने बंद हो गए। दफ्तर से मैसेज आता - "कब ज्वाइन करोगी?"
लेकिन क्या बताऊं...
खुद को भी नहीं पता था कि ये अंधेरा कब छटेगा।
बिज़नेस भी बंद सा पड़ गया।
सारी ख्वाहिशें कहां गईं पता ही नहीं चला।
बस एक ही दुआ थी - "या रब बस सेहत दे दें"
तब जाकर समझ आया सेहत की असली कीमत।
उस वक्त ने सिखा दिया कि
हम इन चीजों को कितना हल्के में ले लेते हैं।
हमारे पास अच्छा घर है फिर भी और बड़ा चाहिए।
सेहत है तो उसकी कदर नहीं करते।
पैसा है मगर और चाहिए।
दिनभर काम में लगे रहते हैं जैसे आदत बना ली है।
क्यों हम इन्हीं छोटी चीजों में सुकून नहीं ढूंढते?
क्यों नहीं समझते कि जो हमारे पास है*
वो कितनों के पास नहीं है?*
उनकी ज़िंदगी हमसे कितनी मुश्किल है।
शुक्र करना चाहिए हमें
कि भगवान ने हमें इन दुखों और तकलीफों से बचाया है।
जिन चीजों को हम मामूली समझते हैं,
उनकी कीमत हमें तब पता चलती है
जब वो हमारे पास नहीं रहतीं।
उस दिन सारी ख्वाहिशें भूल जाते हैं।
बस यही लगता है -
"किसी तरह बिस्तर से उठकर अपना काम कर लूं"
और सबसे बड़ा दुख... दूसरों पर बोझ बनना।
आज के समय में जहां इंसान अपना बोझ ही मुश्किल से उठाता है,
वहां दूसरे की जिम्मेदारी उठाना बहुत कठिन है।
ये सोचकर और भी तकलीफ होती है...
पर मजबूरी ऐसी कि कुछ कर नहीं सकते।
खैर... धीरे-धीरे सब ठीक हो गया।
और ज़िंदगी ने एक सबक दे दिया -
"जो है उस पर शुक्र करो।
जितना है उस पर सब्र करो।
क्योंकि जो तुम्हारे पास है वो बहुतों के पास नहीं।"
---
आज दिल से बताइए... आप किस छोटी सी चीज के लिए शुक्र करते हैं?
Comment में लिखिए 👇
---
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें